{"_id":"5745f4c74f1c1ba22c69196c","slug":"revolver-imposed-on-awadh-university-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि के कुलपति पर तानी रिवॉल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवध विवि के कुलपति पर तानी रिवॉल्वर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 26 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने विवि के इतिहास विभाग के एक प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह पर कार्यालय में घुसकर धमकी देने, गालीगलौज करने व उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर लगाने का आरोप लगाया है। यह घटना बुधवार शाम चार बजे की है। इसकी रिपोर्ट नगर कोतवाली में देर रात दर्ज कराई गई है।
उधर प्रो. अजय का कहना है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी एक रिट पर कुलपति से जवाब तलब किया गया है। जिससे परेशान होकर कुलपति ने उन पर केस दर्ज करा दिया है।
कुलपति प्रो. जायसवाल ने इतिहास विभागाध्यक्ष को बगैर सूचना अवकाश पर रहने के आरोप में उनके पद से बीती 5 मई को हटा दिया था। इसी मामले को लेकर प्रो. अजय इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए। कुलपति ने उन्हें विभागाध्यक्ष पद से हटाने के एक दिन बाद 6 मई को नोटिस जारी किया था। इसी गलती पर हाईकोर्ट ने उनसे जवाब तलब किया।
विज्ञापन
इसके बाद कुलपति बुधवार को अपराह्न 3:30 बजे इतिहास विभाग में पहुंचे जहां प्रो. अजय के पास कैसरगंज महाविद्यालय बहराइच के प्राचार्य डा. नीरज बाजपेयी, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, कूड़ेभार सुल्तानपुर के प्राचार्य एके श्रीवास्तव समेत दो अन्य प्रोफेसर को बैठ देखा तो कुलपति ने प्रो. अजय को फटकार लगानी शुरू कर दी।
इसके बाद इन शिक्षकों ने कुलाधिपति को फैक्स भेजकर कुलपति के आचरण की शिकायत की। शाम चार बजे प्रो. अजय को कुलपति ने अपने कार्यालय में बुलाया। प्रो. अजय का कहना है कि कुलपति ने उन्हें बुलाकर चाय पिलवाई और कहा कि मुकदमा क्यों कर दिए हो।
इसके बाद वह बाहर आ गए। जबकि कुलपति को कहना है कि प्रो. अजय सिंह ने कार्यालय में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दिया। उधर, एसएसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।