{"_id":"575714394f1c1bb05d9c5781","slug":"retired-army-man-looted-25-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी को तमंचा सटा 25 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी को तमंचा सटा 25 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर कस्बे में मंगलवार को पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े तमंचा सटा एक रिटायर्ड फौजी से 25 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है।
निहाल का पुरवा निवासी मस्तराम पांडेय (65) का दर्शननगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। मंगलवार की दोपहर वह खाते से रकम निकालने के लिए बैंक आये थे। बैंक से 25 हजार निकालने के बाद वहां से पैदल घर की ओर जा रहे थे।
दर्शननगर कस्बे में ही एक चाय की दुकान के सामने बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा सटा रिटायर्ड फौजी के हाथ से झोला लूट लिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं बदमाश बैंक शाखा से ही तो उसके पीछे नहीं लगे।