{"_id":"513a141a53825ef35583f725412a090e","slug":"police-suspect-the-young-man-raised-in-terror-then-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी के शक में युवक को पुलिस ने उठाया, फिर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी के शक में युवक को पुलिस ने उठाया, फिर छोड़ा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर दिन पर जुड़वा शहरों में तरह-तरह की अफवाहें परवान चढ़ती रहीं। हालांकि देर शाम पुलिस ने इस पर से पर्दा हटाते हुए जांच में युवक को सही ठहराते हुए उसके पास से कुछ आपत्तिजनक न मिलने की बात बताई है।
कोतवाल अमित सिंह ने कहा कि युवक तीन-चार दिन से घर के बाहर नहीं निकला तो लोगों ने भ्रामक सूचना दे दी थी, जांच में वह वेद की पढ़ाई करने वाला निकला।
सावन झूला मेले के दौरान रामघाट स्थित लवकुश नगर कॉलोनी के एक कमरे में कई दिनों से ठहरे एक संदिग्ध युवक के आतंकी होने की सूचना से पुलिस अमला हरकत में आ गया।
पुलिस अफसरों ने भारी फोर्स के साथ कॉलोनी में छापा कार्रवाई कर युवक को कमरे से उठा लिया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सूचना पर लवकुश नगर कॉलोनी में बिहारी रिक्शा वाला के घर के कमरे से कर्नाटक के विजय नगर हम्पी नगर निवासी 24 वर्षीय किरन पी पुत्र पशुपति को उठाया गया।
विज्ञापन
युवक से लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह 12 अगस्त से एक हजार रुपये महीने रहने व तीन हजार रुपये भोजन के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा है।
वह हिंदी कम जानता है। अयोध्या वह वेद की पढ़ाई रने के लिए आया है। उसके पिता श्रंगेरीमठ में हैं। कोतवाल ने बताया कि युवक के नाम व पते की जांच कराने के साथ पिता व गुरु से बात की गई। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।