फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police suspect the young man raised in terror, then left

आतंकी के शक में युवक को पुलिस ने उठाया, फिर छोड़ा

Thu, 20 Aug 2015 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर दिन पर जुड़वा शहरों में तरह-तरह की अफवाहें परवान चढ़ती रहीं। हालांकि देर शाम पुलिस ने इस पर से पर्दा हटाते हुए जांच में युवक को सही ठहराते हुए उसके पास से कुछ आपत्तिजनक न मिलने की बात बताई है।
विज्ञापन


कोतवाल अमित सिंह ने कहा कि युवक तीन-चार दिन से घर के बाहर नहीं निकला तो लोगों ने भ्रामक सूचना दे दी थी, जांच में वह वेद की पढ़ाई करने वाला निकला।

सावन झूला मेले के दौरान रामघाट स्थित लवकुश नगर कॉलोनी के एक कमरे में कई दिनों से ठहरे एक संदिग्ध युवक के आतंकी होने की सूचना से पुलिस अमला हरकत में आ गया।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने भारी फोर्स के साथ कॉलोनी में छापा कार्रवाई कर युवक को कमरे से उठा लिया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सूचना पर लवकुश नगर कॉलोनी में बिहारी रिक्शा वाला के घर के कमरे से कर्नाटक के विजय नगर हम्पी नगर निवासी 24 वर्षीय किरन पी पुत्र पशुपति को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह 12 अगस्त से एक हजार रुपये महीने रहने व तीन हजार रुपये भोजन के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा है।


वह हिंदी कम जानता है। अयोध्या वह वेद की पढ़ाई रने के लिए आया है। उसके पिता श्रंगेरीमठ में हैं। कोतवाल ने बताया कि युवक के नाम व पते की जांच कराने के साथ पिता व गुरु से बात की गई। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed