फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minor violence in conflict, stones

मामूली विवाद में मारपीट, पथराव

Fri, 16 Oct 2015 11:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में कश्मीरी मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रुप धारण कर लिया। झगड़े में ईंट-गुम्मे तक चले। अश्लील हरकत का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला निवासी अल्पना श्रीवास्तव का कहना है कि उनके भाई रिंकू का किसी बात को लेकर बेनीगंज कॉलोनी निवासी ऋषिराज मिश्रा से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इसी विवाद को लेकर गुरुवार को ऋषिराज अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच गये और उनके भाई को गाली देना शुरू कर दिया।

 विरोध करने पर हमलावरों ने दरवाजे पर ईट-गुम्मे चलाए और भाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि उनके साथ अश्लील हरकत और मोबाइल फोन पर धमकी दी गई। शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर ऋषिराज समेत अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी, छेड़छाड़ व पथराव की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed