फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Live in relation to the rape of a young woman

लिव इन रिलेशन में रह रही युवती से गैंगरेप

Thu, 10 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 10 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Live in relation to the rape of a young woman
मवई थाना के एक गांव निवासी एक युवती ने पांच लोगों पर अगवा कर कमरे में बंद करके सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती आरोपी प्रेमी के साथ दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रह रही थी।
विज्ञापन


पीड़ित युवती का आरोप है कि बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद निवासी मो. वारिस उर्फ  अन्ना, राजू, असगर, मवई गांव निवासी निसानू व सलमान 12 अगस्त को उसे जबरन अगवा कर दिल्ली ले गए। वहां एक कमरे में बंद करके उसके साथ जबरन दुराचार किया।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सभी ने डरा धमकाकर बारी-बारी से कई बार दुराचार किया और फिर वहां से लाकर बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट पर छोड़ दिया और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद निवासी वारिस पर पहले भी रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीती 14 जुलाई को गांव वालों के सामने थाने पर पंचायत में सुलह-समझौता हुआ था और यह मामला पीड़ित युवती को एक लाख बीस हजार रुपये देने पर तय हो गया था।

यह भी तय हुआ था कि युवती की शादी वर पक्ष के परिवारीजन करेंगे लेकिन प्रेमी युगल राजी होने के बाद दिल्ली चले गए और वहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद क्या हुआ यह किसी की जानकारी में नहीं है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में निसानू व असगर की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। इस बाबत मवई थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर सामूहिक दुराचार, अनुचित रूप से छिपाकर रखने, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed