फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Jewelry, cash stolen from the houses, including two Principal

प्रधान समेत दो के घरों से नकदी-जेवर उड़ाया

Fri, 11 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen from the houses, including two Principal
घर में बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ग्राम प्रधान समेत दो घरों से नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। पीड़ितों का कहना है कि जेवर व  नकदी मिलाकर कर लाखों का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव वनगांवा निवासी ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार मौर्य के यहां गुरुवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ कर जेवरात वाला बक्सा छत के रास्ते उठा ले गये। बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये निकाल बक्से को गांव के बाहर छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने टूटा बक्सा देख चर्चा की तो मामले की जानकारी हुई। प्रधान के परिवार ने मौके पर पहुंच पहचान की। बताया कि प्रधान कुलदीप की 28 अप्रैल को शादी तय है। जेवर दुल्हन को देने के लिए बनवाकर रखे गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना गांव के राममन डोम के घर में हुई, जहां चोरों ने तीन बक्सों का ताला तोड़ 400 रुपये नगद समेत 20 हजार मूल्य के जेवर उड़ा लिए। इस बाबत कोतवाल रुदौली गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर भेलसर चौकी प्रभारी अच्छेलाल सरोज को भेज मौका-मुआयना कराया गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed