{"_id":"582609ff4f1c1b6729b3ad9d","slug":"in-law-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद को चोर समझ पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद को चोर समझ पीट कर मार डाला
फैजाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज पत्नी को मनाने ससुराल आए दामाद को ससुराल वालाें व ग्रामीणों ने रात में चोर समझ पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रौनाही थाना क्षेत्र के सौरी गांव निवासी रामधीरज गुरुवार को अपने ससुराल निवासी कीन्हूपुर गया था। जहां गांव वालों व ससुराल वालों ने उसे चोर समझकर पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक का उसकी पत्नी से पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा था जो अब परिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। एसआई जमुना प्रसाद ने बताया कि युवक को जीवित अवस्था में अस्पताल भेजा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि दामाद की मौत ससुराल के दरवाजे पर हुई थी।