फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   disclosure of loot from bans

बैंक से हुई लूट का खुलासा

Fri, 26 Jun 2015 11:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के रामपुरभगन में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से एक बुजुर्ग से बीस हजार रुपये लूटने का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे, जिसमें से तीसरा आरोपी नहीं मिल पाया है। दबोचे दोनों युवकों से पांच हजार तीन सौ रुपये की बरामदगी पुलिस ने दिखाई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम कनकपुर झगरौली के निकट पकड़े गए दोनों युवकों में शनि यादव ग्राम मरुई गणेशपुर तथा मो. मतीन ग्राम उधरनपुर थाना कुमारगंज के निवासी हैं, जबकि तीसरा रियाजुद्दीन ग्राम सोरांव थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर का रहने वाला।
विज्ञापन


पुलिस ने साढ़े तीन हजार शनि यादव व एक हजार आठ सौ मो. मतीन के पास से बरामदगी दिखाई है। बताया गया कि यह युवक अन्य जनपदों में भी कई छिनैती व लूट की घटना को अंजाम दे चुके है। शनि यादव तो बिठूर कानपुर के लूट मामले में 15 जनवरी को जेल से छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि गयासपुर के जोखू यादव को लूटने वाले ये युवक बैंक से दो सौ मीटर दूरी पर कार खड़ी करके आये थे। इसी कार से घूम-घूम कर आसपास के जिलों में भी वारदात करते हैं।


65 वर्षीय जोखू यादव को मंगलवार दोपहर रामपुरभगन बैंक ऑफ बड़ौदा में नकदी जमा कराने में सहयोगी बनकर तीनों जोखू से बीस हजार रुपये लूट कर भागने लगे तो पीड़ित के शोर मचाने पर बैंक ग्राहकों व सुरक्षा कर्मियों ने शनि व मतीन को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed