फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Disclosure of loot cattle traders, five arrested

पशु व्यापारियों से लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2015 10:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
 लूट में शामिल चार आरोपी अभी भी फरार हैं। एसएसपी ने लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 7 जून को सीतापुर व हरदोई से आए व्यापारी फैजाबाद रेलवे स्टेशन से टैंपो पर बैठकर जुबेरगंज पशु बाजार में भैंस खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के झांझरिया पुल के पास सुबह लगभग साढ़े चार बजे दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने टैंपो रोककर व्यापारियों से ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने शनिवार शाम शहीदबाबा के मजार के पास ताजपुर कोडरा मार्ग से पांच व्यक्तियों नन्हें यादव निवासी रामघाट अहिराना अयोध्या, राहुल पांडेय निवासी प्रह्लादघाट अयोध्या, सुरेश कुमार दुबे निवासी परानापुर थाना रौनाही, महेंद्र वर्मा व अमृतलाल वर्मा निवासी दिगंबरपुर थाना रौनाही को गिरफ्तार किया गया।


इनके पास से लूट के 80 हजार रुपये, तीन मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस व तीन मोबाइल बरामद हुए है। लूट की घटना में शामिल चार अन्य आरोपी अनिल कुमार वर्मा, निवासी ग्राम चिरौधापुर थाना रौनाही, कमलेश वर्मा, धु्रव वर्मा व जितेंद्र वर्मा निवासी दिगंबरपुर थाना रौनाही फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed