फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   case filled on military man

फौजी पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का केस

Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
case filled on military man
इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर में एक शिक्षिका ने सेना में तैनात पति, देवर और सास के खिलाफ  मारपीट व दहेज प्रताड़ना सहित सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उरुवा वैश्य में तैनात शिक्षिका रीता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि उसे दहेज के लिए ससुरालीजन मारते-पीटते है।
विज्ञापन


पति सर्वेश कुमार सेना में तैनात है और दहेज के लिए उत्पीड़न करता रहता है। उसे उसके देवर दुर्गेश कुमार और सास गायत्री देवी ने भी मारापीटा। जान बचाकर जब वह तैनाती वाले विद्यालय पहुंची तो वे लोग स्कूल में भी पहुंचकर मारपीट करने लगे। पहले पति की मृत्यु के बाद रीता का यह दूसरा विवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 12 मार्च 2017 को उसके पति, देवर और सास ने गाली गलौज और मारपीट की। जिसके बाद महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को इनायतनगर थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed