{"_id":"c3fe9ea7b67140b6191856d4a8e8a096","slug":"businessman-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग की आवाज पर भट्ठे पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात को लेकर क्षेत्र में हलचल है। महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद के मजरे विवियापुर का रहने वाला 50 वर्षीय रमेश कुमार दूबे उर्फ मनीराम दूबे साधु दूबे अपने बड़े भाई साधू पुत्रगण स्व.दशरथ के साथ गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठे के पास गुमटी रखकर परचून की दुकान चलाता था।
शुक्रवार रात रमेश कुमार दूबे उर्फ मनीराम गुमटी के पास ही सो गया। वहीं साधू दूबे किसी प्रकरण पर मुंशी से वार्ता करने ईंट भट्ठे पर चला गया।
इसी बीच रात लगभग साढ़े नौ बजे गुमटी के पास फायरिंग की आवाज तथा इसके बाद मनीराम के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
इस पर साधू तथा अन्य भागकर गमुटी के पास पहुंचे तो देखा कि मनीराम दूबे के पेट में बाईं तरफ गोली लगी है। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देकर लोगों ने घायल मनीराम को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक का विवाह नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष महराजगंज उदयराज ने बताया कि मृतक के बड़े भाई साधू दूबे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले को लेकर सभी पहलुओं की छानबीन कराई जा रही है।