फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   burned the ladies and daughter for dowry

दहेज के लिए महिला व बेटी को जलाया

Sun, 16 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/फैजाबाद
अमर उजाला/फैजाबाद Updated Sun, 16 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
burned the ladies and daughter for dowry
पूछताछ करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव में रविवार की भोर चार बजे दर्दनाक दृश्य देख हर कोई सिहर उठा। एक विवाहिता व उसकी तीन साल की मासूम बेटी कमरे में बेड पर जलीं पाई गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मायके से आए भाई ने दहेज के लिए बहन व उसकी मासूम बेटी की पहले पिटाई फिर जलाकर हत्या करने की तहरीर दी है। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि बहू ने बेटी के साथ आग लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर देवर व ननदों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव निवासी सोमनाथ के साथ वर्ष 2011 में इसी थाना क्षेत्र के लखौरी गांव निवासी ज्ञानमती (24) की शादी हुई थी। पति सूरत में मेहनत मजदूरी करता है। उसकी एक तीन वर्ष की बेटी अंशिका थी। बताते हैं कि शनिवार की रात रोज की तरह मां-बेटी घर के कमरे में लकड़ी के बेड पर सोए थे, जबकि सास मुलका व सुसर सत्यनारायन बाहर सोए हुए थे।
विज्ञापन


सास का कहना है कि सुबह करीब चार बजे उसकी नींद टूटी तो लगा कि कुछ जल रहा है। कमरे में गई तो बहू जल रही थी। बहू ने केरोसिन डालकर खुद व अपनी बेटी को भी जलाया है। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर एसओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे। बेड पर मां व उसकी मासूम बेटी की जली हुई लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सबसे पहले आने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घर में धुआं नहीं था। बेड पर महिला व उसकी मासूम बेटी जली हुई हालत में मृत पड़ी थी। 
सूचना पर मृतका का भाई मंजीत कुमार मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को दी तहरीर में पति सोमनाथ, देवर अमरनाथ, ननद पुष्पा देवी व आशा देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट के बाद जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

उसका आरोप है कि ससुराल के लोग जमीन खरीदने के लिए कुछ साल से मोटी रकम मेरी बहन से लाने के लिए दबाव बनाए हुए थे। इसे लेकर पहले भी कई बार प्रताड़ित कर चुके थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर जला दिया गया। क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 


एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बतााया क‌ि मां-बेटी की बेड पर जली हुई लाश मिली है। मौके पर गए थे। मामला संदिग्ध है। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देवर व ननदों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति सूरत में बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर केरोसिन का डिब्बा मिला है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed