फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ajay killed in flirt, four arrested

आशनाई में मारा गया अजय, चार गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2015 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
लगभग पांच माह पुराने इनायतनगर थाना क्षेत्र के मवई कला के अजय हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा हो गया। क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल ने वारदात के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सभी का चालान किया गया है। मवई कला गांव निवासी सुनील कुमार के घर में पांच जुलाई की सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पाया गया था। युवक की बाइक गांव के निकट स्थित एक बाग में लावारिस हालत में मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों ने फिगंर प्रिंट तथा डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच जांच की थी। मृतक की शिनाख्त  खंडासा स्थित गहनागन गांव निवासी 23 वर्षीय अजय पुत्र राधेरमण शुक्ल के रुप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और इनायतनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा के निरीक्षक आरएन सिंह के हवाले कर दी गई थी।

मृतक के बड़े भाई संजय शुक्ला का कहना था कि मवई कला निवासी सुनील कुमार के यहां उनकी शादी हुई है। पत्नी के साथ वह सीतापुर में रहते हैं और नौकरी करते हैं।

उनका भाई अजय सीतापुर से ही गांव आने के लिए निकला था और उनकी ससुराल पहुंच गया। चर्चा चली थी कि अजय का परिवार की एक लड़की से प्रेम संबंध था।

जिसके चलते वह चार जुलाई की देर शाम मवई कला पहुंचा और अपने भाई की ससुराल में रुका। विवेचक निरीक्षक आरएन सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की बात कबूल ली है।

सभी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। उनका कहना है कि प्रकरण में हत्या, हत्या कर साक्ष्य छिपाने तथा साजिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


आरोप साबित होने पर मृतक के बड़े भाई संजय शुक्ला की ससुराल मवई कला निवासी सुनील कुमार की पत्नी राजश्री तथा उसके भाई रत्नेश और दोनों पुत्रियों शिल्पा व शिखा का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed