{"_id":"5b3131fe4f1c1b64068b82d8","slug":"91529950718-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के धरने पर बैठने के बाद होमगार्ड सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के धरने पर बैठने के बाद होमगार्ड सस्पेंड
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के धरने पर बैठने के बाद होमगार्ड सस्पेंड
फैजाबाद। होमगार्ड पति की करतूतों से नाराज अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ धरने पर बैठी महिला के मामले में आखिरकार कमांडेंट ने होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया। बताया गया कि महिला दो दिनों से इनायतनगर थाने व अपनी ससुराल में दर दर भटक रही थी।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के सोंधियावां गांव निवासी होमगार्ड अजितेश चंद्र शर्मा की शादी इलाहाबाद निवासी पूजा राय से 7 दिसंबर 2015 को हुई थी। शादी के बाद से पति पत्नी में अनबन रहने लगी थी। जिसके बाद जुलाई 2017 में पूजा राय ने अपने पति और देवर के खिला फ दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था। महिला पूजा का कहना है कि 16 मई को उसके पति ने एक सुलह समझौता किया जिसके आधार पर महिला 19 मई को अपने पति के साथ आ गई थी लेकिन उसके पति ने फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। 23 जून को महिला अपने ससुराल सोंधियावां पहुंची और अपने घर में जैसे ही घुसी उसके ससुरालीजनों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। जिससे नाराज होकर महिला अपने ससुराल में घर के सामने धरने पर बैठ गई। जानकारी पाकर इनायत नगर थाने से उप निरीक्षक महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने भी अंदर से बंद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन होमगार्ड के घर वालों ने दरवाजा ही नहीं खोला था। रविवार को महिला रोती बिलखती अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे अंश को साथ लिए इनायत नगर थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र ने होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया था। जिसके बाद होमगार्ड अजितेश चंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया।