फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शराब पिलाकर दो दोस्तों ने युवक को मार डाला

शराब पिलाकर दो दोस्तों ने युवक को मार डाला

Thu, 10 May 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शराब पिलाकर दो दोस्तों ने युवक को मार डाला
शराब पिलाकर युवक को मार डाला
विज्ञापन

फैजाबाद। थानाक्षेत्र हैदरगंज के हथिगो गांव के दो भाइयों ने मंगलवार देर रात शराब पीने के लिए दोस्त को बुलाया, फिर डंडे व तेजधार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। ग्रामीण हत्या के पीछे आशनाई का मामला बता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे शराब पीने के दौरान हुआ विवाद मान रही है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपी भाइयों पर हत्या व तोड़फोड़ का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हैदरगंज के हाथिगो यादवपुर निवासी प्रेमनारायण शर्मा (32) एक वैन खरीदकर स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने का काम करता था। मंगलवार रात उसके साथी विजय सिंह व अशोक उर्फ मुन्ना सिंह (दोनों सगे भाइयों) ने उसे फोन पर हथिगो देसी शराब की दुकान पर शराब पीने के लिए बुलाया। जिस पर उसने तबियत खराब होने का बहाना बताकर आने से इनकार किया। इस पर कुछ देर बाद दोनों भाई उसके घर पहुंचे और बातचीत कर उसे साथ चलने के लिए राजी कर लिया। तीनों प्रेम नारायन की स्कूल वैन में बैठकर हथिगो देसी शराब की दुकान पर पहुंचे। यहां शराब की दुकान से लगभग 100 मीटर दूर सड़क के दक्षिण एक खाली पड़ी झोपड़ी में रात 11 बजे तक शराब का दौर चला।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और देखते ही देखते दोनों भाइयों ने डंडे व धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों ने प्रेमनारायन के सिर व मुंह पर कई हमले किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं वहां से भागने से पहले दोनों ने उसकीवैन को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के भतीजे अमरजीत व विश्वजीत शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पैदल ही अपने गांव की ओर भाग खड़े हुए। जबकि मौके पर युवक की खून से लतपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर हैदरगंज थाना व पीआरवी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हैदरगंज थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर विजय सिंह व अशोक उर्फ मुन्ना सिंह के विरुद्ध हत्या समेत तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के तलाश में दबिश दी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार विजय सिंह व अशोक उर्फ मुन्ना सिंह दबंग किस्म के युवक हैं, उनकी मृतक प्रेमनारायन से दोस्ती थी। इनमें से विजय का एक महिला से संबंध थे। मृतक प्रेम नारायन इनके बीच का रोड़ा बन रहा था। इसके चलते ही दोनों भाइयों ने प्लान बनाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस के अनुसार हत्या शराब पीने के बाद किसी विवाद को लेकर की गई। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि हत्या आरोपी दोनों सगे भाइयों को बुधवार दोपहर बाद हैदरगंज के बेरूगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंसुली, हथौड़ी व लाठी को बरामद कर पुलिस जांच कर रही है। विवाद क्या था, इसे जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed