फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बारिश में मकान ढहे, मासूम की मौत, कई दबे

बारिश में मकान ढहे, मासूम की मौत, कई दबे

Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बारिश में मकान ढहे, मासूम की मौत, कई दबे
बारिश में मकान ढहे, मासूम की मौत, 10 घायल
विज्ञापन

मयाबाजार/रामपुरभगन (फैजाबाद)। पहली मानसूनी बारिश में सोमवार को कई जगह मकान ढह गए। इसमें एक मासूम की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रकौरा गांव में बड़हर तोड़ने छत पर चढे़ बच्चे अचानक छत ढह जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए ले जाते समय एक बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, रामपुरभगन बाजार के पुराने बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे के पास सोमवार सुबह अचानक घर का दालान ढह जाने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के रकौरा गांव में सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई बारिश के बाद कुछ बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर स्थित कैलाशा देवी का इंदिरा आवास है, उसी के बगल एक बड़हर का पेड़ है। स्कूल से लौट रहे छात्र पेड़ में लगे फल को देखकर ललचा गए और उन्हें तोड़ने के इरादे में छत पर चढ़ गए। एक साथ छत पर चढे़ चार बच्चों का भार बिना सरिया के बना आवास नहीं झेल सका और भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर इसी गांव के आशविन्द (12) पुत्र विजय बहादुर, उमेश (10) पुत्र सहजराम, सौरव (11) पुत्र रामअनुज व विशाल (15) पुत्र परशुराम सभी छत के मलबे में दब गए। हल्ला-गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन में उन्हें सीएचसी पूराबाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आशविन्द को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों बच्चों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया, परिवारीजन बेहाल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस के साथ हलका लेखपाल व थानाध्यक्ष महाराजगंज केके गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की व मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रामपुरभगन प्रतिनिधि के अनुसार, बाजार के पुराने बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे के पास सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे अचानक घर की दालान गिर गई। जिससे सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिनको फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर मालिक श्रीराम निषाद ने बताया कि बिना किसी आंधी व बारिश के सुबह ही 60 फीट लंबा व आठ फीट चौड़ा 10 पक्के स्तंभ पर बना खपरैल का दालान अचानक गिर गया। चपेट में बुजुर्ग पिता रामराज (65), माता जहरा देवी (60), पत्नी प्रीती देवी (32), शिवम (10), सत्यम (5), नेहा (5), भांजी चंदा (12) घायल हो गई। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से रामराज, जहरा देवी व प्रीती की हालात अधिक खराब होने के कारण फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में एक गाय, एक बछिया, एक पड़वा व एक भैंस भी घायल हुई है। बीकापुर के एसडीएम प्रमोद तिवारी के निर्देश पर घटनास्थल का निरीक्षण करने आए हल्का लेखपाल रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed