फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को लगी ठंड, जमीन पर गिरा

दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को लगी ठंड, जमीन पर गिरा

Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को लगी ठंड, जमीन पर गिरा
दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को लगी ठंड, जमीन पर गिरा
विज्ञापन

कुमारगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाना क्षेत्र के घाटौली गांव में गुरुवार देर शाम एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध ठंड लगने से जमीन पर आ गिरा। उसे वन विभाग की टीम ने एनडी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विभाग में ले जाकर इलाज कराया। उप प्रभागीय वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि, यह गिद्ध दुर्लभ ‘यूरेशियन गिफ्रन’ प्रजाति का है।

घाटौली गांव के पास स्थित शारदा सहायक नहर के पास गुरुवार देर शाम एक बाग में ग्रामीणों ने पेड़ से दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को गिरते देखा। ग्रामीणों को देखने के बाद भी गिद्ध नहीं उड़ सका। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज को सूचित किया। कुमारगंज रेंज के उपक्षेत्रीय वन अधिकारी नंदकिशोर यादव, बीट प्रभारी दीपक शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव व वनविभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचकर गिद्ध को ले गए। गिद्ध का इलाज करने वाले नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. संतोष कुमार चौरसिया व डॉ. दिनेश कुमार यादव ने बताया कि, गिद्ध को ठंड लगी है। जिससे यह उड़ने में असमर्थ हो गया था। इलाज के बाद इसकी हालत में सुधार आ जाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि, यह गिद्ध ‘यूरेशियन गिफ्रन’ प्रजाति का है, इसकी लंबाई 95 से 105 सेंटीमीटर होती है। इसका रंग भूरा, लाल, गर्दन कलरदार होती है। यह अपना घोंसला चट्टानों की कंदराओं में बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में मैदानी भागों में 6 से 8 की संख्या में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed