फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, 25 हजार की दवाएं सील

बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, 25 हजार की दवाएं सील

Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, 25 हजार की दवाएं सील
अयोध्या। कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र के महबूबगंज बाजार में मंडल के तीन औषधि निरीक्षकों ने छापेमारी की तो एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला। टीम ने यहां से 25 हजार की दवाएं सील करते हुए ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए हैं। इस कार्रवाई के बाद आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन



औषधि निरीक्षक अयोध्या पीसी रस्तोगी ने औषधि निरीक्षक अमेठी संजय कुमार व औषधि निरीक्षक बाराबंकी सुमित कुमार वर्मा के साथ शिकायत पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महबूबगंज बाजार में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।
विज्ञापन



प्रपत्रों की जांचोपरांत में मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही संचालित पाया गया। जिस पर टीम ने करीब 25 हजार की दवाओं को सील करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक हरिओम निवासी सोहनाने गोसाईगंज के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि महबूबगंज में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने की शिकायत मिली थी। जांच की तो शिकायत की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आगे भी अभियान चलाकर ऐसे मेडिकल स्टोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed