{"_id":"5aa579b54f1c1bba758b4eae","slug":"191520794037-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से छूटे अधेड़ की रास्ते में मौत, भीड़ ने घेरी चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से छूटे अधेड़ की रास्ते में मौत, भीड़ ने घेरी चौकी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से छूटे अधेड़ की रास्ते में मौत, भीड़ ने घेरी चौकी
फैजाबाद। अमरगंज क्षेत्र की एक आरा मशीन पर काम करने वाले अधेड़ की खंडासा थाने से छूटने के बाद रास्ते में मौत हो गई। भीड़ ने पुलिस की लापरवाही से हुई मौत का आरोप लगाते हुए कंधईकला चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों समेत तीन थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
बाद में आरा मशीन मालिक की तहरीर पर डीली सरैया गांव निवासी तीन लोगों पर गैरइरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। खंडासा थाना क्षेत्र के आरा मशीन मालिक जगदीशपुर निवासी विश्वनाथ उर्फ चौधरी के अनुसार मृतक मो. युनुस (45) थाना क्षेत्र के मानूडीह गांव का निवासी था। जो विगत चार वर्ष से उसके यहां काम करता था।
शनिवार रात वहडिली सरैया निवासी सुनील के घर गया, जहां उसे दुर्गा प्रसाद व रिंकू ने मारा पीटा। चोरी के प्रयास का इल्जाम लगाकर आधी रात में थाने ले गए। सुनील की तहरीर पर युनूस के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को दोपहर में पुलिस ने युनूस का इलाज व मेडिकल कराया। साथ ही जगदीशपुर निवासी विनय व विश्वनाथ चौधरी की जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बाइक से वापस घर ले जाते समय थाने से लगभग पांच किमी दूर रामनगर चौराहे पर युनुस की मौत हो गई। मौत के बाद वहां जुटी भीड़ ने पुलिस चौकी कंधई कला का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि आरोपी युनूस का पुलिस ने इलाज नहीं कराया, वरना उसकी जान बच सकती थी। आनन-फानन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हालात को देख तीन थानों खंडासा, इनायनगर व रुदौली की फोर्स समेत एसपी देहात व सीओ मिल्कीपुर मौके पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। शव को खंडासा एसओ की ने अपनी जीप से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने विश्वनाथ की तहरीर पर दुर्गा, रिंकू व सुनील के ऊपर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, मिल्कीपुर सीओ अजय राय समेत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ भी की। एसपी ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार मृतक युनूस शनिवार रात डीली सरैया गांव के एक मकान में चोरी की नीयत से घुसा था, जिसे घरवालों ने पकड़ लिया था। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। डायल 100 की टीम ने उसे खंडासा थाने पर लाया।
उसकी घायलावस्था को देखकर पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर रविवार सुबह थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। वहां से घर जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर डीली सरैया निवासी दुर्गा व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।