{"_id":"59bac7d34f1c1b88688b496f","slug":"191505413075-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक के गुप्तांग को कूंचकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक के गुप्तांग को कूंचकर की हत्या
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जेल के पीछे मधुशाला के बरामदे में मिला शव
फैजाबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र में मंडल कारागार के पीछे प्राइवेट बस स्टैंड के पास बुधवार रात एक निजी बस चालक के गुप्तांग को कूंचकर और दांए पैर की हड्डी तोड़कर मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवारीजन चले गए। मामले में पुलिस कोई तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। वह इस घटना को हादसा बता रही है। जबकि मौका-ए-वारदात पर हत्या के पीछे अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है।
सुल्तानपुर जिले के थाना बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम सरांव निवासी तौहीद (30) पुत्र तौफीक फैजाबाद से मुसाफिरखाना तक प्राइवेट बस चलाता था। बस चालक का बहनोई अंसार निवासी ग्राम सद्दाम का पुरवा थाना रौनाही गोकशी के आरोप में जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
तौहीद उन्हीं की पैरवी करने बुधवार को जिला न्यायालय आया था। परिवारीजनों का कहना है कि तौहीद ने रात करीब 8 बजे अपने भाई तौफीक को फोन पर बताया कि वह जेल के पीछे प्राइवेट बस स्टेशन पर रात्रि विश्राम करने जा रहा है।
उसके भाई ने कहा कि हमारी ससुराल शहर में ही है, वहां चले जाओ लेकिन उसने कहा मैं यहीं रहूंगा। प्राइवेट बस स्टैंड के पुरुष शौचालय के बगल स्थित मधुशाला के बरामदे में बुधवार रात जब लोगों ने तौहीद को लहूलुहान और अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी।
यूपी-100 पुलिस ने तौहीद को रात करीब 11:40 पर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच करने वाले चिकित्सक की माने तो तौहीद के गुप्तांग को कूंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। यही नहीं उसके दाएं पैर की हड्डी भी तोड़ डाली गई थी।
आसपास के लोगों का मानना है कि यह हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है। मृतक के भाई तौफीक का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया है।
हादसा बता पल्ला झाड़ रही पुलिस
पुलिस इस घटना को हादसा बता रही है। इस संदर्भ में फतेहगंज, अलीगढ़ चौकी इंचार्ज ने कुछ भी कहने से इनकार किया। वहीं, नगर कोतवाल अमर सिंह ने भी महज इसे हादसा बताते हुए पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कही। उन्होंने मामले में कोई तहरीर मिलने से भी इंकार किया है।