फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में मारपीट

शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में मारपीट

Sat, 01 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में मारपीट
जाना बाजार। शादी समारोह के उपरांत भोज पर चल रहे आरकेस्ट्रा कार्यक्रम में युवकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा। मामला थाना क्षेत्र हैदरगंज के पछियाना माधवपुर का है।


यहां के निवासी रामफेर के लड़के की बारात वापसी पर शुक्रवार रात प्रीतिभोज के कार्यक्रम में आरकेस्ट्रा पार्टी का आयोजन हुआ था। पार्टी में नाच-गाने को लेकर गांव के ही दो गुटों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन



मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवनीश सिंह चौहान ने बताया वंशराज भारती की तहरीर पर पवन तिवारी, दिवाकर तिवारी, राजीव आनंद, सूरज तिवारी, प्रदीप तिवारी, रवि तिवारी व प्रमोद यादव समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल वंशराज, प्रेमनाथ, रामावती को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। बताया कि अभी दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। वहीं, दूसरे पक्ष के लल्ला तिवारी ने बताया मारपीट में अंकित तिवारी, राजीव आनंद, रविन्द्र तिवारी व सूरज को चोटें आईं हैं। तहरीर थाने पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed