फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मिली सिपाही की पत्नी की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली सिपाही की पत्नी की लाश

Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली सिपाही की पत्नी की लाश
रुदौली सीओ के अनुसार, महिला की हुई है हत्या
विज्ञापन

पटरंगा (फैजाबाद)।पटरंगा थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी की लाश शनिवार को संदिग्ध हालात में गायत्री नगर में उसके मकान में मिली। सिपाही का परिवार यहां किराए पर रहता है। थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और सूचना सिपाही को व महिला के परिवारजनों को दिया है।

थाना पटरंगा अंतर्गत पटरंगा मंडी के गायत्री नगर में अरुण तिवारी के यहां पटरंगा थाने में तैनात सिपाही मुक्तिनाथ यादव अपनी बीवी के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। गुरुवार सुबह दरोगा भर्ती की परीक्षा देने मुक्तिनाथ इलाहाबाद गया था। उसकी पत्नी मनीषा यादव (30) अकेले ही कमरे पर थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दूध वाला जब दूध देने कमरे पर गया तो उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने सूचना अगल-बगल वालों को दी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवा कर देखा तो वहां पर सिपाही की पत्नी मनीषा का शव बिस्तर पर पड़ा था। सूचना पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, सीओ रुदौली विक्रम सिंह एसडीएम गिरजेश चौधरी मौके पर पहुंचे।


इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम आदि ने घटनास्थल की जांच की। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा कि मनीषा की हत्या की गई है। क्योंकि उसके गले पर दबाने का निशान मिला है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। मनीषा मूलत: नरेंद्र नगर थाना झंगहा जिला गोरखपुर के रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed