फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शिक्षक ने कंट्रोल रूम प्रभारी को धमकाया

शिक्षक ने कंट्रोल रूम प्रभारी को धमकाया

Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने कंट्रोल रूम प्रभारी को धमकाया
शिक्षक ने कंट्रोल रूम प्रभारी को धमकाया
विज्ञापन

अयोध्या। मोबाइल कॉल उपस्थिति में गैरहाजिर मिलने पर कार्रवाई से क्षुब्ध शिक्षक पर मंगलवार को कंट्रोल रूम प्रभारी ने फोन पर धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

प्रभारी की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगकर कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया है। वहीं, शिक्षक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसएमएस उपस्थिति व मोबाइल कॉल कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


09 अप्रैल को शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बैंतीकला के सहायक अध्यापक राशिद हुसैन अनुपस्थित पाए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया था।

इसी कार्रवाई से क्षुब्ध होकर शिक्षक ने मंगलवार सुबह करीब 07:57 बजे कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला समन्वयक विशेष प्रशिक्षण सुनील श्रीवास्तव के फोन पर कॉल करके अभद्रता की व धमकी दी।

जो कि घोर अनुशासनहीनता के साथ-साथ कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की शिकायत कंट्रोल रूम प्रभारी ने बीएसए से की। जिस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर को आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण लेने व संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करके तीन दिन के अंदर अवगत कराने के लिए आदेशित किया है।


बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि इस तरह का आचरण घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में है। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है। वहीं, शिक्षक राशिद हुसैन ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं, स्पष्टीकरण मांगने से संबंधित कोई आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है, मिलने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed