{"_id":"5a81dd9f4f1c1b9b248b4aa0","slug":"121518460319-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर किया चालान
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर किए 83 चालान
फैजाबाद। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सोमवार को पुलिस सख्त नजर आई। उदया चौराहा, नियावां, सिविल लाइन समेत अन्य इलाकों में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई और 83 चालान काटे गए। इसमें 10 युवतियां भी शामिल हैं। महिला थाना पुलिस के नेतृत्व में सिविल लाइन इलाके में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान स्कूटी सवार लड़कियों को बिना हेलमेट वाहन चलाने पर रोक कर समझाया गया व बाद में उनका चालान किया गया। महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि इस दौरान 18 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 10 लड़कियां भी शामिल है, इस दौरान 12 सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अयोध्या-फैजाबाद रोड पर स्थित उदया चौराहे पर नगर कोतवाली पुलिस के नेतृत्व मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 65 वाहनों का चालान किया गया और 10 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में एसआई विक्रम सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों में हेलमेट, सीट बेल्ट के साथ अन्य कागजातों की चेकिंग की गई।