{"_id":"5b7eec7242c79246627ab355","slug":"101535044722-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आबकारी का छापा, नाव से भागे आरोपी, 250 ली. शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-आबकारी का छापा, नाव से भागे आरोपी, 250 ली. शराब बरामद
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी का छापा, नाव से भागे आरोपी, शराब बरामद
फैजाबाद। सरयू में बाढ़ के बावजूद कछार में अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। महराजगंज थाना क्षेत्र के मडना के कछार में गुरुवार को आबकारी विभाग ने छापा मारा तो शराब के कारोबारी नाव से भाग गए।
दर्जन भर भट्ठियां तोड़ी गई, 250 लीटर शराब बरामद की गई और 10 क्विंटल लहन नष्ट किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुशांत घोष ने बताया कि गुरुवार को मडना में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा तो दर्जन भर लोग कछार में खड़ी नाव से भाग निकले।
इन्हें चिह्नित किया जा रहा है। विभाग की टीम दर्जन भर भट्टियों को तोड़ने के साथ तैयार 250 लीटर शराब बरामद की। साथ ही 10 क्विंटल लहन नष्ट किया। कहा कि कछार में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन राज किशोर सिंह, नीरज सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुनील कुमार, संजय पांडेय सहित अन्य लोग थे।