फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

हाईवे जाम करने वाले 30 अज्ञात पर केस, दो गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत स्थानीय बाजार में विगत 23 दिसंबर को अपहरण के एक मामले में अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग जाम करने के आरोप में 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार उनका चालान भी किया है।
विज्ञापन

कौशल निवासी बिल्हरी गोडियाना पूरा बाजार अचानक घर से लापता हो गया था। मामले में उसके परिवारवालों ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसको लेकर नाराज परिवारीजन व स्थानीय लोगों ने 23 दिसंबर को अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि लापता कौशल पुलिस को गाजियाबाद में सकुशल मिल गया, उसका कहना था कि वह काम के तलाश में घर से बिना बताए निकला था।
विज्ञापन

पूरा बाजार चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने वाले 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर दो आरोपी शंभू माझी व प्रवेश माझी निवासी पूरा बाजार की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed