फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

नाबालिग के साथ हुई थी ज्यादती, फिर भी महिला सिपाहियों ने की अभद्रता, दोनों महिला पुलिस कर्मी सस्पेंड, चौकी प्रभारी को हटाया

Thu, 19 Nov 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। जिले के थाना महाराजगंज के एक गांव में दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता की पिटाई व परिवारीजनों से अभद्रता के मामले में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने दोनों महिला आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही पूरा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्त के सहयोग व प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए सुरक्षा मुहैया होने की बात बताई है।
विज्ञापन

दो महिला आरक्षियों द्वारा पीड़िता की पिटाई किए जाने व पीड़िता के परिजनों से अभद्रता कराने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने दोनों महिला आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पूरे मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले में मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों महिला आरक्षियों को निलंबित करते हुए परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही पूरा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को हटा दिया गया है। इसके स्थान पर नए चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह को कार्यभार सौंप गया है।
वहीं, मामले में आए राजनीतिक रंग के बाद पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि हम लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं। विपक्षी जो आरोप लगा रहे हैं वही जाने। उसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं। पीड़िता के चाचा ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि घटना के बाद मैं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पास गया, उनको पूरी घटना से अवगत कराया।

उन्होंने तत्काल हमारी भतीजी की दवा के साथ-साथ मेडिकल कराया तथा सीओ सदर से बात करके उनको थाना महाराजगंज भेजा, जिससे सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने हमारी भतीजी का बयान दर्ज कराया। विधायक की शिकायत पर चौकी प्रभारी पूरा बाजार को लापरवाही बरतने के आरोप के कारण हटाया गया व महिला पुलिस सिपाहियों को भी सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed