{"_id":"5f7f1d908ebc3e9bd859fec5","slug":"crime-faizabad-news-lko544156040","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कई लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कई लोग चोटिल
विज्ञापन
हैदरगंज। थाना इलाके में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो संप्रदाय में मारपीट हो गई। बेटी व महिलाओं के संग घर में घुसकर अश्लील हरकतें भी की। पिटाई में कई लोग घायल हो गए। तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के बैतीकला निवासी जग्गू राम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 16 वर्षीय बेटा कुलदीप व्यायाम के लिए सुबह लगभग पांच बजे सरकारी ट्यूबवेल पर साइकिलिंग करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के दूसरे संप्रदाय के हाली का लड़का आकर उसके पुत्र की साइकिल में अपनी साइकिल भिड़ा दी। विरोध करने पर विपक्षी जातिसूचक गाली और अपशब्द कहने लगे।
इस पर कुलदीप घर चला आया। देर शाम 7 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार कुछ लोग उसके घर के सहन पर रुके और बाइक से उतरने के बाद हाली और बिस्मिल्लाह गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
इस पर जग्गू राम व उसका परिवार घर के अंदर चला आया तो विपक्षी हमलावर भी पीछे से घर में घुस आए और उसके पुत्र कुलदीप सहित अन्य लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। यही नहीं हमलावरों ने उसकी पुत्री व महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें भी कीं।
इस पर पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जग्गू राम की तहरीर पर बिस्मिल्लाह व नासिर खान उर्फ हाली सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला दो संप्रदायों के बीच होने के चलते सूचना पर पुलिस ने घायल कुलदीप को इलाज के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।