फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

एटीएम मशीन लूटने वाला गिरोह पकड़ा

Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। एटीएम मशीन लूटने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि गिरोह के तीन बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सभी आरोपी दिल्ली व हरियाणा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एटीएम काटने के औजार, एक कार व अन्य सामान बरामद हुआ है। इन लोगों ने 9 फरवरी को थाना पटरंगा में रानीमऊ गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को काटकर लूट का असफल प्रयास किया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते 9 फरवरी की रात अज्ञात लुटेरों ने पटरंगा हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को कटकर लूटने का प्रयास किया था। लेकिन गार्ड की सक्रियता पर पहुंची पुलिस के चलते लुटेरे एटीएम काटने के औजार, गैस सिलेंडर आदि छोड़कर मौके से भाग गए थे। बताया कि घटना की जांच पुलिस की दो टीमें कर रही थीं।
विज्ञापन

इनमें से एक टीम पटरंगा थाना प्रभारी संतोष सिंह के व दूसरी टीम स्वाट टीम प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में काम कर रही थी। बताया कि जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज जांचे गए तो लुटेरे जिस गाड़ी से भागे थे वह बिना नंबर की थी लेकिन रामसनेहीघाट टोल प्लाजा पार करते समय उक्त गाड़ी पर नंबर डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक को ट्रेस किया, सर्विलांस के माध्यम से संदिग्धों की लोकेशन मिलने पर उन पर निगाह रखनी शुरू कर दी गई। आरोपी दिल्ली व हरियाणा के थे, पुलिस की एक टीम द्वारा वहां जाकर इनको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। रविवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि उक्त गिरोह के कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी ओर वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं।
सूचना के आधार पर अशरफपुर गंगरैला गांव के पास एक सफेद रंग की हरियाणा नंबर की गाड़ी पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आदिल (21) निवासी अंधरौला थाना हथीन जनपद पलवल हरियाणा व आमिर खान (23) निवासी मोदरबंद एक्सटेंशन थाना बदरपुर नई दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों ने उक्त बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास करने की बात स्वीकार की।

इस घटना में उसके तीन और साथी मुबारक, साजिद व हैदर निवासी अंधरौला थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक गैस सिलेंडर, एक गैस कटर मशीन व सिलेंडर, कार व अन्य सामान बरामद हुआ है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम हरियाणा में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed