{"_id":"5e4592488ebc3ee60c08767b","slug":"crime-faizabad-news-lko508352781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शवव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शवव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के बभनइया खजुरहट गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में कुंडे से लटकता मिला। तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उपनिरीक्षक अंजनी प्रजापति ने बताया कि गांव निवासी प्रमोद उपाध्याय की पत्नी ललिता उपाध्याय (25) रात में भोजन करने के बाद अपनी एक वर्ष की पुत्री के साथ बरामदे स्थित कमरे में सोने चली गई।
किवाड़ अंदर से बंद कर लिया। उसका दिव्यांग पति दूसरे कमरे में सो रहा था। रात करीब तीन बजे कमरे के अंदर मौजूद बच्ची लक्ष्मी के रोने की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने किवाड़ खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर बगल में स्थित खिड़की तोड़कर परिवारीजन अंदर घुसे और अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। विवाहिता ललिता का शव कमरे में बिछे तख्त के ऊपर साड़ी के फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मायके से मृतका के ससुराल पहुंचे। मृतका के पिता द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री द्वारा उत्पीड़न की शिकायत कभी नहीं की गई थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मृतका का पति प्रमोद उपाध्याय दिव्यांग है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता प्रेमनाथ मिश्र ने लिखित दिया है कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। फिर भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।