फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona patients will start treatment in private hospitals from May 1

एक मई से निजी अस्पतालों में शुरू होगा कोरोना मरीजों का इलाज

Wed, 28 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corona patients will start treatment in private hospitals from May 1
अयोध्या। जिले में एक मई से कोरोना मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित किए गए चार अस्पतालों में से तीन ने 70 बेड पर इलाज शुरू करने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन

यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इलाज के एवज में मरीजों को न्यूनतम आठ हजार रुपये भुगतान करना होगा।
अब तक मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में ही कोरोना मरीजों का इलाज लचर व्यवस्थाओं के बीच किया जा रहा है। बीते सप्ताह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी अस्पताल संचालकों के मध्य हुई बैठक में प्राइवेट इलाज शुरू कराने को लेकर रणनीति बनी थी।
विज्ञापन

जिसके अनुपालन में जिले के तीन चिकित्सालयों ने कोरोना मरीजों का इलाज करने की सहमति प्रदान की है। इसमें निर्मला अस्पताल व चिरंजीव अस्पताल में 30-30 बेड व जगत हॉस्पिटल में 10 बेड पर मरीजों को एक मई से भर्ती करके इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा नियावां स्थित एक अस्पताल से भी वार्ता चल रही है। निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीज इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से भेजे जाएंगे। जिनका उपचार कराने की जिम्मेदारी निजी अस्पताल की होगी।

इसके लिए मरीज से एक बार आठ हजार से बारह हजार रुपये तक अलग-अलग वर्ग के हिसाब से लिया जाएगा। इलाज की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।
जिले के चार निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। तीन अस्पतालों ने सहमति प्रदान कर दी है। एक मई से मरीजों को भर्ती कराने का इंतजाम किया जा रहा है। इलाज की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाएगा।-डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed