फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona infected two people dead, 221 positive

कोरोना संक्रमित दो की मौत, 221 मिले पॉजिटिव

Mon, 26 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corona infected two people dead, 221 positive
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की रविवार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 221 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 11689 हो गई है। इनमें 150 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद 2361 सक्रिय मरीज बचे हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को प्राप्त हुई 812 लोगों की जांच रिपोर्ट में 221 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिले में हड़कंप बरकरार रहा। नगर निगम क्षेत्र के रामनगर में सर्वाधिक सात मरीज पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा मसौधा ब्लॉक के कौशलपुरी और पूरा ब्लॉक के दर्शननगर में छह-छह संक्रमित मिले। इसके अलावा सिविल लाइंस, साहबगंज, कोटसराय, तारुन ब्लॉक के धर्मपुर में पांच-पांच, जनौरा, अंगूरी बाग में चार-चार सहित अन्य स्थानों पर पॉजिटिव मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 2241 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 120 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed