फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona-infected seven killed, 280 positive

कोरोना संक्रमित सात की मौत, 280 मिले पॉजिटिव

Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected seven killed, 280 positive
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती सात कोरोना मरीजों का बीते 24 घंटे के भीतर इलाज के दौरान निधन हो गया। जबकि, 280 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, स्वस्थ होने के उपरांत 184 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 14376 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 1998 हो गए हैं। जिले में शनिवार को 2875 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 280 मरीज पॉजिटिव मिले हैं और 1897 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के बीकेएच बूथ पर सर्वाधिक आठ, पूरा ब्लॉक के भीखापुर में छह, साहबगंज, रेतिया, मुराई टोला, सहादतगंज, रेलवे स्टेशन में पांच-पांच, अंगूरी बाग कॉलोनी, मोदहा, नाका चुंगी में चार-चार, साकेतपुरी कॉलोनी, राजेपुर, कौशलपुरी कॉलोनी, कोटसराय, मलेथु बुजुर्ग, बीकापुर के रामपुरभगन, टेढ़ी बाजार, कंधारी बाजार, वजीरगंज में तीन-तीन सहित अन्य जगहों पर मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 1799 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 112, जिला महिला अस्पताल में 24, जगत हॉस्पिटल में 13, चिरंजीव हॉस्पिटल में 30 व आनंद हॉस्पिटल में 20 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed