फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona infected eight people dead, 206 positive

कोरोना संक्रमित आठ की मौत, 206 मिले पॉजिटिव

Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infected eight people dead, 206 positive
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती आठ कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, 206 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 13794 हो गई है। इनमें 292 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनके डिस्चार्ज होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 1855 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई 1237 लोगों की रिपोर्ट में 206 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें नगर निगम क्षेत्र के शहादत अली खान की छावनी में 15 संक्रमित मिलने से हड़कंप रहा। इसके अलावा शिव नगर कॉलोनी में नौ व सदर बाजार में छह पॉजिटिव मिले। दिल्ली दरवाजा, हौसला नगर कॉलोनी व लाला का पुरवा में चार-चार संक्रमित मिले।
विज्ञापन

अवधपुरी कॉलोनी, अंगूरी बाग, कौशलपुरी, रामपुर सरधा, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, पूरा बाजार, साकेतपुरी कॉलोनी, सोहवल के बड़ागांव में तीन-तीन संक्रमित मिले। धनीराम का पुरवा, बालक राम कॉलोनी, रिकाबगंज, लालबाग, काशीराम कॉलोनी, बेनीगंज, रामनगर, नाका मुजफ्फरा, निराला नगर आदि जगहों पर दो-दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल सक्रिय संक्रमितों में से 1648 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 111, महिला चिकित्सालय में 21, जगत हॉस्पिटल में 20, चिरंजीव अस्पताल में 36, आनंद हॉस्पिटल में 19 को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed