फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों समेत 108 मिले पॉजिटिव

Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के नोडल डॉ दीपक पांडेय समेत जिले में बृहस्पतिवार को 108 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3465 पहुंच गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को कोरोना से जंग जीतने वाले 74 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 888 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से पांव पसार रहा है। लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ पार कर गया। जिले के नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के नोडल डॉ दीपक पांडे भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन से संक्रमण की पुष्टि होने पर होम आइसोलेट किया गया है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के डॉ रमेश प्रताप सिंह, मंगलमपुरी आईईटी केंपस निवासी डॉ अमित व मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के चार अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं, जिन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में नगर निगम के लालबाग में सर्वाधिक छह, मसौधा ब्लाक के शिवनगर, उसरू में तीन-तीन, अमानीगंज ब्लॉक के अमानीगंज में तीन, मसौधा के कौशलपुरी में दो, नगर निगम के झारखंडी में दो, हैरिंग्टनगंज के पलिया व सेमरा में तीन-तीन, मया ब्लॉक के सिलोनी में तीन, शहर के मुगलपुरा में दो, पूरा ब्लॉक के सरायरासी में दो, मिल्कीपुर के गुरौली में दो मरीज मिले।

कस्तूरबा आश्रम में दो, इनायत नगर में दो, नगर निगम के बड़ा रमना, धनीराम का पुरवा, शक्ति नगर कॉलोनी, बद्री विहार कॉलोनी, हौसला नगर, अश्वनी पुरम, जलवानपुरा, अवधपुरी कॉलोनी, दंत धावनपुर, मोदहा, साहबगंज, सूर्य सदन, अंगूरी बाग, पुलिस लाइन, खवासपुरा, सरैया, गांधीनगर, सिविल लाइन, जिला कारागार, आनंद बाग, रामलीला रोड, पूरा ब्लॉक के पूरा बाजार, शाहजहांपुर, दीनदयाल नगर, साकेत पुरी कॉलोनी, देवगढ़, महेशपुर, रामदत्त पुरवा, कुढ़ा केशवपुर, अलावलपुर, रानोपाली, मसौधा ब्लाक के गंजा, सरस्वती स्कूल, शारदा पुरम, तिलक नगर, आनंद विहार, बनगवां, मंगलमपुरी, खोजनपुर, डाभासेमर, अमानीगंज के पूरे शत्रुघ्न, पूरे का पुरवा सहित अन्य गांवों में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed