फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

कोरोना से महिला की मौत, 47 और संक्रमित मिले

Thu, 13 Aug 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। पिछले छह दिन से कोरोना संक्रमित महिला की गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज, दर्शनननगर में मौत हो गई है। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 22 हो गई है। वहीं, जिले में गुरुवार को 47 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा रहा। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 1794 हो गई है।
विज्ञापन

मया ब्लॉक के गोसाईगंज टेलियागढ़ निवासिनी शकुंतला (55) बीते 6 अगस्त को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव आई थी। पहले उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने का शिफ्टिंग प्लान जारी हुआ था, लेकिन बाद में महिला ने एसिम्प्टोमेटिक होने का हवाला देते हुए होम आइसोलेशन की सुविधा लिया।
विज्ञापन

मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इस बीच महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो बुधवार शाम उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया। लेकिन गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। शव को कोरोना मानकों के तहत अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सुपुर्द किया गया। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में पहुंची थी। उसका ऑक्सीजन लेवल 60-65 तक आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में गुरुवार को 47 और मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन में दो, अमानीगंज कॉलोनी में एक, सदर बाजार कैंट में चार, सोहावल के जरेरा पिरखोली में एक, शांति पुरम कॉलोनी में एक, शारदा पुरम कॉलोनी उसरू में एक, लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल में एक, मुमताज नगर में एक, तिन्दौली कुमारगंज में एक, जोगितारा नाका बाईपास पर एक, पांडे का पुरवा अरथर संजय गंज में एक सहित अन्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें विभिन्न जगहों पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed