फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

होम आइसोलेशन में कोरोना मरीज की मौत, 35 और मिले पॉजिटिव

Thu, 30 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। किडनी व अन्य बीमारियों से ग्रसित कोरोना मरीज की होम आइसोलेशन के दौरान ही मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल से चल रहा था। सूचना पर स्थानीय स्वास्थ्य टीम व प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार कोरोना मानकों के तहत कराया। वहीं, बृहस्पतिवार को जिले में 35 और कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप रहा। जिले में मरीजों की संख्या अब 1076 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के बनकट गांव में निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट 28 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गौड़ ने बताया कि संक्रमित मिला बुजुर्ग घर पर ही मौजूद था। गुरुवार भोर में करीब तीन बजे में घर पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

बताया कि वृद्ध पहले से ही किडनी और अन्य बीमारी से पीड़ित था। जिसका उपचार लखनऊ से चल रहा था। 28 जुलाई को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सैंपल देने के बाद घर चला आया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना पर उसे होम आइसोलेट कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बीकापुर के कोरोना कंट्रोल रूम इंचार्ज शिवम पांडेय ने बताया कि 28 जुलाई को शाम संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद 29 जुलाई को गांव पहुंचकर जरूरी सुरक्षा उपाय किया गया था। गांव को सील भी किया गया है। मरीज में बीमारी का लक्षण नहीं था।
बृहस्पतिवार को मौत के बाद स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। गांव के समीप बाग में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कोरोना मानकों के तहत किया गया। शिवम पांडेय ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के लिए पीपीई किट का इंतजाम कराया गया था। परिवार के लोगों का टेस्ट भी कराया जाएगा।
उधर, बृहस्पतिवार को जिले में 35 नए मरीज सामने आए हैं। यश पेपर्स लिमिटेड में संक्रमण फैलने के बाद अब लिम्का फैक्ट्री में भी कोरोना ने दस्तक दी है। यहां का 42 वर्षीय एक कर्मचारी पॉजिटिव आने से फैक्ट्री के अन्य कर्मियों में दहशत का माहौल है। रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारी को होम आइसोलेट कराया गया है।
इसके अलावा रिपोर्ट में पुरानी सब्जी मंडी का एक, सरयू बिहार कालोनी में एक, अमानीगंज के खंडासा में एक, रिकाबगंज मुकेरी टोला में एक, तारुन ब्लॉक के सराय मनोहर में एक, मसौधा के लालबाग सहारा पब्लिक स्कूल में एक, मया ब्लॉक के काजीपुर गादर में एक मरीज मिला है।

जिला अस्पताल का टेक्नीशियन पॉजिटिव, ट्रूनेट से जांच ठप
जिला अस्पताल के आरडीसी (क्षेत्रीय निदान केंद्र) में ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच करने वाला एक टेक्नीशियन भी पॉजिटिव मिला है। इससे ट्रूनेट मशीन से जांच दो दिन ठप की गई है। साथ ही परिसर को सील करते हुए सैनिटाइजेशन व अन्य कार्य प्रारंभ किए गए हैं। आरडीसी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि टेक्नीशियन को होम आइसोलेट कराते हुए जांच दो दिन के लिए ठप करने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed