{"_id":"5f1b18988ebc3e74a76e25ab","slug":"corona-faizabad-news-lko532310314","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बाल संप्रेक्षण गृह में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां के छह किशोर के अलावा नौ अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सदर तहसील का एक लेखपाल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल है। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। मरीजों को आइसोलेट कराते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 725 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को ट्रेस करने के लिए एंटीजन किट से जांच कराई जा रही है। सरकार की यह व्यवस्था काफी कारगर साबित हो रही है। आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट समय पर न मिल पाने से समय पर संक्रमित व्यक्तियों को ट्रेस करने में दिक्कतें हो रही थी। शुक्रवार को इसी किट से हुई जांच में 13 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति आरटी पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आया है।
एंटीजन किट से रैंडम जांच के क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बाल संप्रेक्षण गृह में पहुंची तो यहां मौजूद 128 किशोर व संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों की जांच की गई, जिनमें 6 किशोर व तीन सुरक्षाकर्मी सहित 10 लोग पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मरीजों को आइसोलेशन के लिए कोविड हॉस्पिटल में भेजते हुए परिसर को सील करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि पूर्व में किशोर न्याय बोर्ड का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
इसके बाद जांच कराई गई थी तो सभी अपचारी व कर्मचारी नेगेटिव थे। वहीं, अधीक्षक केबी मिश्र ने बताया कि संप्रेक्षण गृह के सामने एक परिवार में कुछ लोग संक्रमित थे। इसके अलावा कोई हिस्ट्री सामने नहीं आ रही है। उधर, तहसील सदर का 43 वर्षीय लेखपाल व 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है। इन दोनों की जांच भी एंटीजन किट से हुई थी। हालांकि दोनों कर्मचारी एसिंप्टोमेटिक बताए गए हैं, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। इसके अलावा मया ब्लॉक के गोसाईगंज निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति व शहर के राठहवेली निवासी 29 वर्षीय महिला व एक अन्य भी पॉजिटिव आई हैं। इनमें चार लोगों को होम आइसोलेशन में व शेष को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कराया गया है।