फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

एक विधायक के करीबी सहित नौ मिले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Sun, 21 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
CORONA
मरीज मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में जिले के एक विधायक के करीबी अधिवक्ता सहित नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आठ लोग अयोध्या जिले के हैं। जबकि एक व्यक्ति अंबेडकरनगर का है, जो कि मेडिकल कॉलेज में पहले से ही क्वारंटीन है। रविवार को मिले संक्रमितों को मिलाकर पीड़ितों की संख्या बढ़कर 217 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कौशलपुरी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह एक विधायक के काफी करीबी हैं। साथ ही वह अधिवक्ता भी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते कुछ दिन पहले यह व्यक्ति पहाड़गंज में एक अंत्येष्टि में शामिल हुआ था, जहां शामिल लोगों में हैबतपुर के चार लोग पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि कौशलपुरी निवासी इस व्यक्ति में भी कोरोना का संक्रमण वहीं से आया है। हालांकि, मामला वीआईपी से जुड़ा होने के नाते मरीज को कोविड एल-2 हॉस्पिटल राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करते हुए तमाम संपर्कियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने अपील की है कि लोग खुद आगे आकर जांच कराएं ताकि संक्रमण की चेन को और फैलने से रोका जा सके। उधर, अंबेडकरनगर जिले के भीटी का निवासी एक व्यक्ति गैर प्रदेश से आने के बाद संक्रमण की आशंका में स्वयं राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में संपर्क करके नमूना दिया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे आइसोलेट कर इलाज प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed