फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

चार और पॉजिटिव मरीज मिले, 200 के पार पहुंची संख्या

Fri, 19 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
CORONA
तारुन में मरीज मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को चार और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 202 पहुंच गई। शुक्रवार को मिले मरीजों में तीन मरीज पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्की हैं। जबकि चौथा दिल्ली से लौटा प्रवासी बताया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

रामनगरी के वासुदेव घाट स्थित सोना देवी मार्ग निवासी एक ही परिवार के तीन लोग 14 जून को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनका इलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। ये सभी लोग बीते आठ जून को ट्रेन से अहमदाबाद से लौटे थे।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग आदि कराकर सभी लोग घर के बाहर होम क्वारंटीन हो गए थे। खाने-पीने का सामान घर के सामने ही निवास करने वाले परिवार के लोग पहुंचाते थे। इनमें चार लोगों को भी सरयू क्वारंटीन सेंटर में रखकर सभी का नमूना भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सामान पहुंचाने वाले दो और लोग पॉजिटिव आए हैं। जिसमें 40 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। नयाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि इलाके को पहले ही सील कर कोरोना बचाव से संबंधित कार्य कराए गए हैं।
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम नसरतपुर के मजरे सूरत का पुरवा में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गांव को पूरी तरह से सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सीएचसी तारुन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि 24 वर्षीय युवक दिल्ली से ट्रेन से 14 जून को घर आया था। खांसी की शिकायत होने पर स्वयं मसौधा में जांच के लिये सैंपल देकर घर चला आया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया और उसके संपर्क में रहने वाले परिवार के 5 सदस्यों को क्वारंटीन के लिये भेज दिया गया है।

हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीते शुक्रवार को हैदरगंज बाजार निवासी पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आई उसकी भाभी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव मिला यह युवक दिल्ली से 12 जून को आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के लोगों को क्वारंटीन करके जांच के लिए नमूना भेजा गया था। इनमें से क्लोज कांटेक्ट में आई उसकी भाभी पॉजिटिव आई है, जबकि परिवार के अन्य लोग निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed