फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona curfew period extended, officers descended on the streets

कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ी, अधिकारी उतरे सड़कों पर

Wed, 05 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew period extended, officers descended on the streets
अयोध्या। कोरोना के कहर को देखते हुए गुरुवार सुबह 7 बजे खत्म होने वाले कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर सोमवार तक कर दी गई है। वहीं, नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी डीएम और प्रभारी एसएसपी एक साथ सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन

इस दौरान सड़कों पर घूम रहे दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। बिना वाजिब कारण से घर से निकलने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकारियों ने भ्रमण कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहीं, बाजार पूरी तरह बंद रहे, आवश्यक सेवाएं जारी रही। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया है। डीएम अनुज झा और प्रभारी एसएसपी अरविंद चतुर्वेदी बुधवार को एक बार फिर दल-बल के साथ सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने चौक इलाके में चेकिंग लगाकर सड़कों पर निकले दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों से काली फिल्मे भी उतरवाई गई। बिना जरूरी कार्य के घर से निकले लोगों का महामारी एक्ट के तहत चालान भी किया गया।
इस दौरान डीएम ने बताया कि इस कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक सेवाएं जारी हैं। आवश्यक वस्तु जैसे दूध, सब्जी, फल, राशन व दवा आदि की दुकानें निर्धारित समय के अनुसार खुल रही है।
उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने, बिना जरूरी कार्य के घर से न निकलने, मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। प्रभारी एसएसपी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने शहर के कई इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए क्षेत्रवासियों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने और कोरोना महामारी में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
कहा कि, अगर आवश्यक कार्य हो तो मुंह पर डबल मास्क लगाकर निकलें। पटरंगा थाना क्षेत्र के हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने भी भिटवा चौराहे पर चेकिंग लगाकर अनावश्यक घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की।
वहीं प्रदेश सरकार ने गुरुवार को समाप्त होने वाले कोरोना कर्फ्यू की अवधि सोमवार तक बढ़ा दी है। गोसाईगंज क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। बाजारों में जगह-जगह भीड़ इकट्ठा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी न के बराबर है।
ज्यादातर दुकानें बंद होने के बाद भी भारी भीड़ दुकान के अंदर इकट्ठा रहती है। व्यवसायियों ताक झांक करने के बाद सामान देकर उन्हें बाहर निकाला जाता है। गौरतलब हो कि नगर में एक दर्जन से अधिक व्यवसायियों की मौत हो चुकी है।

बावजूद इसके भी लोग लॉकडाउन अनुपालन करने से कतरा रहे हैं। सीओ सदर रामकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, पालन न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed