फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction of oxygen plant started in women's hospital

महिला अस्पताल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Construction of oxygen plant started in women's hospital
अयोध्या। कोविड एल-2 अस्पताल बनाए गए जिला महिला अस्पताल की सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। यदि सब कुछ आशा के अनुरूप रहा तो सौ बेड पर मरीजों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति इस प्लांट के जरिए हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं के इलाज के साथ-साथ सौ बेड का कोविड एल-2 अस्पताल भी बनाया गया है। यहां पहले चरण में 28 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करके मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कोविड मरीजों के उपचार के लिए एक दिन पूर्व डिजिटल एक्सरे मशीन यहां स्थापित कराई गई है। अब निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए भी लाखों की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शासन की ओर से नामित की गई कार्यदायी संस्था ने दो दिन पूर्व ही पहुंचकर नापजोख करने के बाद शनिवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिसके इसी माह में पूरे होने की संभावना जताई जा रही है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ने इसी माह में सौ बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति करने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से मरीजों के इलाज में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed