{"_id":"5f4142768ebc3e3cf96f6b34","slug":"complaint-with-cm-to-get-less-compensation-for-land-faizabad-news-lko536314261","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का मुआवजा कम मिलने की सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का मुआवजा कम मिलने की सीएम से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या रायबरेली हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन का कम मुआवजा देने को लेकर शिवनाथपुर गांव की ग्राम प्रधान अरुण कुमारी समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
एनएच 330-ए को फोरलेन बनाने के लिए इस समय तेजी से कार्य हो रहा है। पहले चरण में सड़क किनारे लगे पेड़ों का कटान जारी है। कुमारगंज में फ्लाईओवर निर्माण के लिए मिट्टी की जांच भी हो रही है। उधर किसानों ने मुआवजे के रूप में मिलने वाली रकम कम होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
इसके लिए प्रधान शिवनाथपुर के घर पर इन किसानों की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। प्रभावित किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो हम लोग न्यायालय की शरण लेंगे। इस दौरान राम उजियार पांडेय, रामप्रताप, राजनारायण, बैजनाथ, केदारनाथ, तेज बहादुर, बलदेव प्रसाद, अरविंद यादव मौजूद रहे।