फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Colony waterlogging, angry citizens jammed the road

मोहल्लों में भरा नाले का पानी, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Wed, 08 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Colony waterlogging, angry citizens jammed the road
महाजनी टोला की गलियों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
आंधी के साथ हुई मामूली बारिश में ही बुधवार को शहर के मोहल्लों में पानी भर गया। महाजनी टोला, ऋषि टोला, खिड़की अलीबेग, पुलिस लाइंस व सिविल लाइंस के आधे हिस्से में जलभराव से हड़कंप मच गया। करीब 10 हजार की आबादी नाले के गंदे पानी से घिर गई।
विज्ञापन


हालात से आजिज सैकड़ों लोगों सड़क पर उतर आए और मार्ग जाम कर दिया। सभी ने नगर पालिका की लापरवाही पर जमकर भड़ास निकाली। हालात बिगड़ते देख पुलिस व पालिका के अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाया, लेकिन जाम तभी हटा जब नगर पालिका ने महाजनी टोला के बंद नाले को खोला।
विज्ञापन


नाले के बंद रहने से हुए जलभराव से बुधवार को नागरिकों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए मोहल्लावासी सड़क पर उतर पडे़े। विरोध जताते हुए रिकाबगंज-कसाबबाड़ा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों के साथ जाम व धरने में शामिल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने बताया कि नगर की करीब 10 हजार की आबादी जलभराव की समस्या जूझ रही है। इससे निजात दिलाने के लिए दो महीने से महाजनी टोला नाले का निर्माण चल रहा है।

इसे बंद कर स्लेब डाला जा रहा है। उनका कहना था कि निर्माण की गति इतनी धीमी है कि इसके पूरा होने में अभी कम से कम डेढ़ माह लगेंगे। इसके बाद इसे फतेहगंज नाले से जोड़ा जायेगा। कहा, नाला बंद होने से पूरे महाजनी टोला, ऋषि टोला, खिड़की अलीबेग, पुलिस लाइंस व सिविल लाइंस के आधे हिस्से में जलभराव हो गया है।

सड़कों और लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने लगा है। समस्या से नगर पालिका व प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। मौके पर पहुंचे ईओ ने नाला निर्माण पूरा होने में अभी समय लगने को कहा तो नागरिकों का कहना था कि अगले कुछ दिनों में बरसात शुरू हो जायेगी।


इससे समस्या काफी जटिल हो जायेगी। ऐसे में नाले को तत्काल खोला जाये और पानी बहाव में अवरोध बनी पॉलीथिन व कूड़ा हटाया जाये। नागरिकों के जिद पर मजबूर ईओ ने फौरन नाले को खुलवा दिया। धरने पर बैठे फहीम, अयूब, कमल, सुप्रीत कपूर, रमेश, सुरेश का कहना था कि अब बरसात बाद नाला बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed