फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cold

आज से तीन दिन तक हो सकती बारिश, बढ़ेगी ठंड

Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
cold
अयोध्या। पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप से राहत महसूस कर रहे लोगों को मौसम फिर से परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन तक हल्की बारिश की आशंका जताई है। वहीं बारिश के साथ पुरवा हवा कंपकंपी भी बढ़ाएगी। मंगलवार रात कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। दोपहर में बादलों के बीच हल्की धूप खिलने से सर्द हवा ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन से निकल रही धूप के चलते दिन में ठंड का असर कुछ कम हो गया था। मगर, मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर में शहर लिपटा रहा। सर्द पुरवा हवा ने लोगों को एक बार फिर कंपकंपा दिया। हालांकि सुबह 11 बजे तक कोहरा छट गया लेकिन धुंध व बादल की वजह से सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक बादल छाए रहने व हलकी बारिश होने के साथ हवा की गति भी तेज रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लोग जब उठे तो उन्हें घने कोहरे का सामना करना पड़ा। वहीं मध्यम से तेज गति में चल रही पुरवा हवा ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। ठंड में इजाफा होने से सुबह स्कूल जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों व उनके परिवारीजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ठंड व कोहरे का असर बाजारों में भी दिखा। दुकानें देर से खुली जबकि बाजारों में भीड़ रोजाना की अपेक्षा कम दिखी।

वहीं, हाईवे पर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे। हालांकि 11 बजे के आसपास छाया कोहरा तो छट गया लेकिन आसमान में धुंध के चलते सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली लेकिन आसमान में बादलों के चलते वो ज्यादा देर तक टिक न सकी। शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में धुंध छा गई व हवा ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed