फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM yogi today spends six hours in ayodhya visit

Ayodhya News: छह घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी

Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
CM yogi today spends six hours in ayodhya visit
अयोध्या-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। वे अयोध्या में छह घंटे बिताएंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आयुक्त सभागार में सीएम हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सीएम 1057 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। रामायण मेले का भी सीएम उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा के लिए अयोध्या के विकास कार्यों (अयोध्या विजन) का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर रविवार को यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सुबह 10:25 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे आयुक्त सभागार अयोध्या विजन की समीक्षा के लिए पहुंचेंगे। यहां अयोध्या में चल रही कई हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इसमें एयरपोर्ट, अयोध्या को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों, नए हाइवे, रिंग रोड, मास्टर प्लान, डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर सहित बड़ी से छोड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन में दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान 1057 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ रामायण मेले का शुभारंभ रामकथा पार्क में करेंगे। अयोध्या भ्रमण के दौरान आला अधिकारियों के साथ राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का दौरा भी कर सकते हैं। यहां से 4:15 बजे सीएम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जीआईसी के रास्ते की दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है। पुलिस लाइन में उतरने के साथ ही प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए इसी रास्ते से सीएम जीआईसी जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह की टीम ने इस मार्ग और इस पर लगाए गए ग्लोसाइन बोर्ड के साथ रास्ते का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जीआईसी, आयुक्त सभागार के साथ ही रास्ते में भी तैयारी की जा रही है। पुलिस महकमा लोहे के बैरियर को व्यवस्थित कर रहा, तो कई पेंटरों को लगाकर रास्ते की दीवारों पर चित्रकारी का काम शनिवार की देर शाम तक चल रहा था। सड़कों की मरम्मत भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed