Ayodhya: देर रात विकास कार्यों की हकीकत जानने निकले सीएम योगी, गुप्तार घाट समेत कई स्थानों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने निकले। आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने निकले। आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया।
यहां से बंधा होते हुए वे राम की पैड़ी गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूरज कुंड का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने लेजर शो का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बारीकी से सभी कामों को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।