{"_id":"621933c229af305d643a6db9","slug":"cm-yogi-adityanath-groped-the-pulse-of-the-saints-faizabad-news-lko6194359140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ ने टटोली संतों की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ ने टटोली संतों की नब्ज
विज्ञापन
अयोध्या-कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेते ट्रस्ट महासचिव चंपत राय।-?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक की। जलपान के बहाने वे संतों की नब्ज टटोली। उन्होंने संत-धर्माचार्यों से रामभक्तों की सरकार लाने का आह्वान भी किया।
अयोध्या में गुरुवार शाम रोड शो करने के बाद सीएम ने रात्रि विश्राम किया था। उन्होंने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे कारसेवकपुरम में रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों के साथ बैठक की।
इसमें संतों से कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से पूर्व के संकल्प पूरे हो रहे हैं, जो काम अधूरे रह गए हैं, वह भी आपके आशीर्वाद से पूरे कर लिए जाएंगे।
अयोध्या को विश्वस्तरीय नगरी बनाने के लिए रामभक्तों की सरकार लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कई संतों से अलग-अलग वार्ता करते हुए उनकी नब्ज टटोली।
साथ ही संत-धर्माचार्यों से रामभक्तों की सरकार लाने की अपील करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि अयोध्या को विश्वस्तरीय, दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाने के लिए संतों-धर्माचायों की राय के बिना कुछ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने संत-धर्माचार्यों के साथ सूक्ष्म जलपान भी किया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, महंत कमलनयन दास, बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रपसादाचार्य, महंत वैदेहीवल्लभ शरण, जगद्गुरु श्रीधराचार्य, महंत सुरेश दास, महंत डॉ.भरत दास, पूर्व सांसद डॉ.रामविलास दास वेदांती, अधिकारी राजकुमार दास, महंत अवधेश दास,महंत गौरीशंकर दास, महंत रामकुमार दास, पुजारी रमेश दास, शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन किए। रामजन्म भूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें रामनामी भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी पहुंचे जहां उन्होंने हनुमतंलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी।
इसके बाद गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व महंत संतरामदास से भी आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास व राजूदास ने योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।

अयोध्या-हनुमानगढ़ी में गद्दीनशीन से भेंट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के पश्चात आरती उतारते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद परिक्रमा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-कारसेवकपुरम में संत-महंतो के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना?- फोटो : FAIZABAD