फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM will come today, there was a stir for the whole day regarding the tour

आज आएंगे सीएम, दौरे को लेकर पूरे दिन रही हलचल

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM will come today, there was a stir for the whole day regarding the tour
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आएंगे। उनके शुक्रवार को अयोध्या दौरे को लेकर गुरुवार को पूरे दिन हलचल रही। प्रशासन के अफसर कार्यक्रम स्थलों के दौरे पर रहे तो समीक्षा को लेकर परियोजनाओं की रिपोर्ट तैयार की जाती रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा व नगर विकास मंत्री के साथ दो अन्य राज्य मंत्रियों के आने की चर्चा है। मुख्यमंत्री का पूरे दिन का कार्यक्रम है। वह रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी नजर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही फोर्स की तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरे कार्यकाल में यह दूसरा दौरा है। वह अयोध्या मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास तौर समीक्षा के दौरान अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके तहत अयोध्या में चलाई जा रही लगभग 19 हजार करोड़ की परियोजनाएं शामिल है।
जिनके बारे में बताया जाएगा कि उन परियोजनाओं पर अब तक कितना काम हुआ है। काम कब तक पूरा होगा। इस बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं से संबधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को भी बुलाया गया है।
इनमें आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण जलापूर्ति शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इस बार वह अयोध्या के विकास कार्यों को बहुत करीब से देखेंगे।
वह गुप्तार घाट जाएंगे। डेढ़ घंटे तक विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ अन्य मंत्री भी रहेंगे। इस दौरान गुप्तार घाट पर ही एक समारोह में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
इसके पूर्व वह मंत्रियों के साथ मलिन बस्ती में सहभोज में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा व नगर विकास अरविंद कुमार शर्मा भी आ रहे हैं। चर्चा रही कि दो अन्य राज्यमंत्री भी आएंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों और भ्रमण वाले स्थानों पर शांति व सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों की तैनाती की जा रही है। जगह-जगह फोर्स लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed